आज का विचार (24.10.2020)
ये जंग, ये युद्ध, करते हैं हम किसलिए
देश का सम्मान बचाना या, है ताकत की भूख इसलिए
खाली हाथ आये थे, और खाली हाथ जायेंगे
ये जंग जीत के भी, साथ क्या ले जायेंगे !!!
एक नाम कमाया न्यूटन ने, एक नाम बनाया हिटलर ने
दोनों का नाम पढ़ाते हैं हमे, किताबों में
चुनना है ये आपको, किस राह पे चलना चाहोगे
दुनिया को आगे ले जाना है, या बर्बाद करना चाहोगे !!!
ना शान्ति का हम पाठ पढ़ाते, न करते जंग का आगाज़
हम तो बस ये समझाते, की चुननी है तुमको अपनी राह
जिस राह चलोगे, जो काम करोगे, वैसी दुनिया बनाओगे
अपने आने वाली पीढ़ी को, वैसा भविष्य दे जाओगे !!!
Comments
Post a Comment